home page

बुजुर्ग सास से अनाचार, दो माह से फरार आरोपित दामाद पकड़ाया

 | 
बुजुर्ग सास से अनाचार, दो माह से फरार आरोपित दामाद पकड़ाया


धमतरी, 17 अप्रैल (हि.स.)। 75 वर्षीय वृद्ध सास के साथ अनाचार कर पिछले दो माह से फरार आरोपित दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर आज शुक्रवार काे जेल भेज दिया है।

कुरुद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग प्रार्थिया ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 फरवरी को सूर्या सिसोदिया उम्र 26 वर्ष निवासी झांकी, थाना अभनपुर, जिला रायपुर ने उनके साथ अनाचार किया है। जबकि बुजुर्ग महिला रिश्ते में उनकी वृद्ध सास है। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित दामाद सूर्या सिसोदिया के खिलाफ जुर्म दर्ज कर पतसाजी में जुटी हुई थी, क्योंकि आरोपित ने घटना को अंजाम देने के बाद से फरार हो गया था। पुलिस आरोपित को पकड़ने तलाश कर रही थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फरार आरोपित को रायपुर से पकड़ लिया। गिरफ्तार सूर्या सिसोदिया ने पुलिस पूछताछ के दौरान उसने अपराध करना स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपित को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे आज न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा