home page

श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत श्रमिकों का ई-केवाईसी जरुरी

 | 

बलौदाबाजार, 24 सितम्बर (हि. स.)। श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत श्रमिको को विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ दिलाने के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जा रही हैं।

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 40 हजार से अधिक पंजीकृत श्रमिकों की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण नहीं होने के कारण उनका पोर्टल पर सत्यापन एवं जानकारी अपडेट नहीं हो पा रही हैं। ऐसे श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विभाग द्वारा सभी विकासखंडो में पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहें हैं।

इन शिविरों में वीएलई के माध्यम से ई-केवाईसी एवं आवश्यक संशोधन संबंधि आवेदनो की प्रक्रिया पूरी की जा रही हैं।

श्रमिक अपने नजदीकी शिविर में पहुॅचकर ई-केवाईसी से संबंधित प्रक्रिया पूर्ण करा सकते है। श्रम विभाग का उद्देश्य जिले के सभी पात्र पंजीकृत श्रमिकों की ई-केवाईसी शत्-प्रतिशत पूर्ण कराना हैं, ताकि तकनीकी या दस्तावेजी जानकारी अपडेट नहीं होने के कारण कोई भी पात्र श्रमिक अथवा उसका परिवार विभागीय कल्याणकारी योजनाओ के लाभ से वंचित न रहे।

सहायक श्रमायुक्त सूरज कुमार ने बताया कि, श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ के तहत पात्र श्रमिकों एवं उनके परिवारों को सहायता प्रदान की जाती हैं। डिजिटल व्यवस्था के तहत श्रमिकों की जानकारी को अद्यतन एवं सत्यापित रखने के लिए ई-केवाईसी आवश्यक हैं। ई-केवाईसी पूर्ण होने से पात्र श्रमिकों को विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया सुगम होगी और योजनाओं की जानकारी पोर्टल पर सही तरीके से अपडेट हो सकेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर