दुर्गा विसर्जन का आनंद लेते नजर आये विधायक विकास उपाध्याय
Oct 25, 2023, 16:19 IST
| इस अवसर में बहुत ही उत्साह के साथ मनमोहक झांकियां के साथ श्रद्धालुओं के द्वारा माता की सेवा की गई और समिति के सदस्यों के द्वारा विधायक विकास उपाध्याय का उत्साहित होकर भव्य स्वागत किया।
इस अवसर में विधायक विकास उपाध्याय ने कहा पूरे क्षेत्र में भव्यता से जिस प्रकार सांग बाना और झांकियां के माध्यम से आज माता जी का विसर्जन किया गया वह बहुत ही सुंदर है नवरात्रि महापर्व शक्ति और भक्ति का प्रतीक है इसमें माता दुर्गा जी का अलग-अलग रूपो में शक्ति और भक्ति के साथ श्रद्धालु भक्तजन उत्साह पूर्वक जोत जवारा सांग बाना के साथ उत्साह और उमंग में बहुत ही सुंदर तरीके से जस गीतों के साथ माता का सेवा पूरे भक्ति भाव के साथ दुर्गा माता का विसर्जन किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारी संख्या में क्षेत्रवासी और श्रद्धालु गण उपस्थित होकर माता की सेवा किया।