home page

डीएसपी के गनमैन ने स्वयं को मारी गोली मारकर आत्महत्या का किया प्रयास

 | 
डीएसपी के गनमैन ने स्वयं को मारी गोली मारकर आत्महत्या का किया प्रयास


जगदलपुर, 17 अगस्त (हि.स.)। बस्तर जिला मुख्यालय में डीएसपी के गनमैन के पद पर पदस्थ जिला बल का जवान विजय जेना ने अपने सर्विस राइफल से स्वयं को मारी गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया है। गंभीर रूप से घायल जवान के कंधे में गोली लगी है। इसकी सूचना मिलने पर जवान को त्तकाल महारानी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि पारिवारिक कारणों से जवान ने सर्विस रिवाल्वर से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की, गनीमत रही कि गोली कंधे को छू कर निकली गई। जगदलपुर के सीएसपी सुमित कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि की घटना आज साेमवार लगभग 2 बजे की है। घटना की सूचना तत्काल जख्मी जवान के परिजनों को दे दी गई है। जवान के परिजन महारानी अस्पताल पहुंच गए हैं। कोतवाली थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। पुलिस के आला अधिकारी भी महारानी अस्पताल पहुंच गये है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जख्मी जवान को पेट्रोलिंग टीम की मदद से महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते जवान ने यह कदम उठाया है, हालाकि इस बात की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है. घटना की पूरी वजह को लेकर पुलिस जांच कर रही है, जांच के बाद ही पुलिस इस संबंध में कोई बयान देगी।

आअत्महत्या से नहीं है काेई समाधान, हमेशा आपकी बात सुनने के लिए मौजूद, कॉल करें

यदि आपके मन में कभी निराशा में आत्महत्या के विचार आ रहे हैं, या आप किसी मित्र के बारे में चिंतित हैं, या आपको भावनात्मक समर्थन की जरूरत है, तो ऐसे में कोई है जो हमेशा आपकी बात सुनने के लिए मौजूद है. स्नेहा फाउंडेशन को कॉल करें- 04424640050 (24x7 उपलब्ध) या आईकॉल, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज की हेल्पलाइन - 9152987821 (सोमवार से शनिवार सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध).

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे