home page

अहिवारा के विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह ने शोक व्यक्त किया

 | 

रायपुर, 30 अक्टूबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अहिवारा से निर्वाचित विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा के आकस्मिक निधन पर विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह ने शुक्रवार काे गहरा दुःख व्यक्त किया है।

अपने संदेश में डॉ रमन सिंह ने कहा कि कोर्सेवाडा सरल, सहज, मृदुभाषी और मिलनसार थे। उनका जीवन जनसेवा एवं सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने सदैव अपने क्षेत्र की जन समस्याओं को विधानसभा में मुखरता से उठाया और उन समस्याओं के निराकरण हेतु सदैव प्रयासरत रहे।

विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह ने दिवंगत आत्मा को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल