जांजगीर में 14 नवंबर को होगा विधानसभा स्तरीय दीपावली मिलन समारोह, विधायक ने की शामिल होने की अपील
जांजगीर, 11 नवंबर (हि. स.)। दीपावली पर्व के अवसर पर आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जांजगीर में विधानसभा स्तरीय दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 14 नवंबर 2026, शनिवार को दोपहर 2 बजे से जांजगीर स्थित हरियाली हैरिटेज में आयोजित होगा।
विधायक ब्यास कश्यप ने विधानसभा क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों से समारोह में शामिल होने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि दीपावली मिलन समारोह आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने का अवसर है। ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता और आपसी संबंधों को मजबूती मिलती है।
विधायक ब्यास कश्यप ने सभी से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचकर दीपावली की खुशियां साझा करने और समारोह को सफल बनाने का आग्रह किया है।
हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

