home page

धमतरी : विशेषज्ञों ने बताए आग से बचाव के तरीके

 | 
धमतरी : विशेषज्ञों ने बताए आग से बचाव के तरीके


सीएमएचओ कार्यालय में गुणवत्ता आश्वासन पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण

धमतरी, 16 सितंबर (हि.स.)। गुणवत्ता आश्वासन के तहत कायाकल्प, एनक्यूएएस और बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट कार्यक्रम को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण बुधवार को सीएमएचओ कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। इसमें स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने आग से बचाव के तरीके बताए।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर आयोजित प्रशिक्षण में फायर एनओसी, इलेक्ट्रिक सेफ्टी आडिट, स्ट्रक्चरल स्टेबिलिटी, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट आथोराइजेशन, वाटर क्वालिटी रिपोर्ट और उपकरणों के कैलिब्रेशन जैसे विषय शामिल रहे। संबंधित विभागों के विषय विशेषज्ञों ने इन मानकों के पालन और आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी।

इसी कड़ी में फायर एनओसी के अंतर्गत अग्निशमन विभाग की टीम ने आग लगने की स्थिति में तत्काल बचाव के उपाय बताए। स्वास्थ्य कर्मचारियों को मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने, आग के प्रकार के अनुसार उस पर काबू पाने और घटना के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतने का प्रशिक्षण दिया गया। स्वास्थ्य संस्थानों में अग्नि सुरक्षा के लिए जरूरी व्यवस्थाओं की भी जानकारी दी गई। इस दौरान सीएमएचओ डा. यूएल कौशिक, डीपीएम डा. प्रिया कंवर, जिला समन्वयक एनक्यूएएस श्वेता स्वर्ण, डा. हेमेश्वर जोशी, ए के साहू सहित चारों ब्लाक के बीपीएम उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा