home page

सूरजपुर : जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 10 जुलाई को

 | 

सूरजपुर, 06 जुलाई (हि.स.)। आज सोमवार को जिला प्रशासन ने जानकारी दी कि जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 10 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज करेंगे।

बैठक जिला पंचायत सूरजपुर के सभाकक्ष में 10 जुलाई को सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इसमें केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। बैठक में समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय