डायमंड सिंह ध्रुव डीएसपी के बाद अब बनेंगे एसपी
-जिले के मगरलोड ब्लाक के ग्राम परसवानी निवासी, यूपीएससी में 623वां रैंक हासिल किया
धमतरी, 06 मार्च (हि.स.)। धमतरी जिले के मगरलोड ब्लाक के ग्राम परसवानी निवासी डायमंड सिंह ध्रुव का यूपीएससी में चयन हुआ है। उन्होंने 623वां रैंक हासिल किया है। दिल्ली में रहकर वह पहले यूपीएससी परीक्षा की तैयारी की थी। डीएसपी रहते हुए अब उन्होंने कठिन मेहनत कर यूपीएससी में सेलेक्ट हो गए हैं, जो उनके व जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
मगरलोड ब्लाक के ग्राम परसवानी निवासी अंबिका सूर्यवंशी के बेटे डायमंड सिंह ध्रुव का चयन यूपीएससी में चयन हुआ है। डायमंड ने पहली से पांचवी तक सरस्वती शिशु मंदिर मगरलोड में पढ़ाई की। कक्षा छठवीं से 12 वीं तक रेडिएंट पब्लिक स्कूल निमोरा रायपुर से की। इसके बाद बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से बीए आनर्स की पढ़ाई किए। पीजी की पढ़ाई जेएनयू दिल्ली से किए। 2023 से वह यूपीएससी परीक्षा की तैयारी में जुट गए। अब तक तीन बार यूपीएससी मेंस की परीक्षा दे चुके हैं। स्वजन ने इनकी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही प्रयास में सीजीपीएससी पास कर परिवार को गौरवान्वित किया था। अब उनके यूपीएससी में चयन होने से दोहरा खुशी स्वजन व जिलेवासियों में है।
डायमंड सिंह ध्रुव ने बताया कि पिता जनपद पंचायत मगरलोड में कर्मचारी थे, तब से शासकीय नौकरी के प्रति झुकाव था। पीजी की पढ़ाई 2023 में पूरा होने के बाद दिल्ली में रहकर दोस्तों के साथ यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी शुरू किया। तीन बार यूपीएससी की मेंस की परीक्षा दे चुके हैं। परीक्षा के समय वह छह से सात घंटे तक पढ़ाई करते थे। सेल्फ स्टडी के साथ पढ़ाई में इंटरनेट का भी उपयोग करते थे। श्री ध्रुव का मानना है कि धैर्य बनाकर रखे। कभी न कभी सफलता जरूर मिलेगी। कोशिश जारी रखे। पढ़ाई पर रुझान बनाए रखे।
हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

