home page

अंबिकापुर में डीजीपी की हाई लेवल बैठक, कानून-व्यवस्था और कम्युनिटी पुलिसिंग पर जोर

 | 
अंबिकापुर में डीजीपी की हाई लेवल बैठक, कानून-व्यवस्था और कम्युनिटी पुलिसिंग पर जोर


अंबिकापुर, 04 अप्रैल (हि.स.)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में शन‍िवार को पुलिस विभाग की एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने की। बैठक में सरगुजा रेंज के आईजी दीपक कुमार झा सहित संभाग के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक और राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान संभाग की सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में डीजीपी अरुण देव गौतम ने थाना स्तर पर पुलिस की कार्यप्रणाली, अपराध नियंत्रण के उपायों और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच को लेकर गहन चर्चा की। उन्होंने कहा कि, सरगुजा संभाग मुख्यतः ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण कई बार दूरस्थ इलाकों तक पुलिस की पहुंच चुनौतीपूर्ण हो जाती है, ऐसे में पारंपरिक और व्यवहारिक पुलिसिंग तरीकों को अपनाने की जरूरत है।

डीएसपी स्तर के अधिकारियों को अपने क्षेत्र की सूक्ष्म जानकारी रखने और सुधार लाने के निर्देश दिए गए, वहीं पुलिस अधीक्षकों को कम्युनिटी पुलिसिंग पर विशेष ध्यान देने और रेंज आईजी को एसडीओपी के कार्यों की सतत समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पारस नाथ सिंह