home page

उपमुख्यमंत्री ने 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग का पोस्टर विमोचन किया

 | 
उपमुख्यमंत्री ने 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग का पोस्टर विमोचन किया


जगदलपुर, 11 सितंबर (हि.स.)। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के एमबीए भवन के सभागार में आयोजित समारोह के दौरान आज शुक्रवार काे छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के द्वारा केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग' के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत 2047' के दूरदर्शी विजन को साकार करने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस अभियान के तहत देशभर के युवाओं के विचार, नवाचार और नेतृत्व क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान किया जा रहा है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और प्राध्यापकों की उपस्थिति रही। पोस्टर विमोचन के साथ ही अभियान के अंतर्गत आयोजित क्विज प्रतियोगिता में बस्तर के युवाओं के शानदार प्रदर्शन को रेखांकित किया गया। पूरे छत्तीसगढ़ से अब तक इस राष्ट्रीय पहल में लगभग 30 हजार छात्र-छात्राएं हिस्सा ले चुके हैं, जिसमें से 8 हजार से अधिक प्रतिभागियों के साथ अकेले बस्तर संभाग और बस्तर विश्वविद्यालय अग्रणी भूमिका में उभरे हैं। मंच पर उपस्थित अतिथियों ने बस्तर के युवाओं की इस व्यापक भागीदारी की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र की सकारात्मक और जागरूक सोच का परिचायक बताया।

इस अवसर पर महापौर संजय पाण्डे, नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज श्रीवास्तव पुलिस महानिरीक्षक बीएन मीणा, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित जनप्रतिनिधिगण, विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे