बिहार राज्यसभा चुनाव के लिए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त
| Mar 9, 2026, 14:07 IST
रायपुर, 09 मार्च (हि.स.)। बिहार में होने वाले राज्य सभा चुनाव के लिए भाजपा ने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने छत्तीससगढ़ के नेताओं को राष्ट्रीयस्तर पर कई अहम जिम्मेदारी सौंपी है। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में मंत्रियों और संगठन नेताओं पर पार्टी ने भरोसा जताया है।
उल्लेखनीय है कि राज्यसभा की रिक्त हो रही 10 राज्यों की 37 सीटों पर 16 मार्च को मतदान होगा। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। इस कड़ी में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को बिहार का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

