उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज बिलासपुर और मुंगेली जिले के प्रवास पर
| Nov 25, 2026, 12:34 IST
बिलासपुर 25 नवंबर (हि.स.)। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज बुधवारको बिलासपुर और मुंगेली जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे अपने जन्मदिन के अवसर पर देवरहट, लोरमी और मुंगेली में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे देवरहट में कश्यप समाज के भवन का उद्घाटन करने के साथ ही आयुष्मान आरोग्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान कार्यक्रम का जायजा लेंगे। लोरमी के मानस मंच में उनका नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री अपने दौरे की शुरुआत रतनपुर में मां महामाया देवी के दर्शन और पूजा-अर्चना से करेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

