home page

एसपी भावना पांडेय से छग कलार समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट

 | 
एसपी भावना पांडेय से छग कलार समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट


धमतरी, 15 जुलाई (हि.स.)। धमतरी जिले की नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) भावना पांडेय से छत्तीसगढ़ कलार समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर उनका स्वागत किया। इस दौरान जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर एवं सुचारु बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से सकारात्मक चर्चा हुई।

प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन के साथ समाज के सहयोग का भरोसा जताते हुए जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव भी साझा किए। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण, पुलिस के प्रति जनविश्वास को और मजबूत करना तथा पुलिस-जन संवाद को प्रभावी बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील करते हुए विश्वास दिलाया कि पुलिस प्रशासन पारदर्शी, संवेदनशील और जनहितैषी कार्यप्रणाली के साथ आम लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप चंद्रहास सिन्हा जिला अध्यक्ष, गणराज सिन्हा उपमंत्री जिला, शीतेश सिन्हा युवामंडल जिला अध्यक्ष ल, सीताराम प्रचार मंच, सुलोचना महिला मंच, कोषाध्यक्ष हेमशंकर सिन्हा, संतोष कुमार मंडलेश्वर, सुरेश सिन्हा सचिव, भारत सिन्हा सहित अन्य मौज़ूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा