home page

दीपा सागर की मौत का मामले काे लेकर सर्व समाज ने किया प्रदर्शन

 | 
दीपा सागर की मौत का मामले काे लेकर सर्व समाज ने किया प्रदर्शन


जगदलपुर, 17 नवंबर (हि.स.)। बस्तर जिले के जगदलपुर में बाफना लाइफस्टाइल परिसर में दीपा सागर की मौत का मामले काे लेकर मंगलवार काे सर्व समाज के बैनर तले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के जरिए मौत की परिस्थितियों पर संदेह जताते हुए सीबीआई जांच की मांग की है।

सर्व समाज के प्रतिनिधियों का सवाल है कि यदि दीपा ने आत्महत्या की थी, तो आखिर उन परिस्थितियों का खुलासा क्यों नहीं हो पा रहा, घटना स्थल की परिस्थितियों से लेकर परिजनों को सूचना देने में कथित देरी और जांच की प्रक्रिया तक कई सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस की ओर से पोस्टमार्टम में मौत का कारण फांसी बताया गया है और मामले की जांच जारी है। अब समाज चाहता है कि हर पहलू की निष्पक्ष जांच हो और किसी भी तरह की आशंका की गुंजाइश न रहे।

चुनुराम सागर का दावा है कि शव की स्थिति और घटना स्थल की तस्वीरों को देखकर कई संदेह पैदा होते हैं। उन्होंने परिजनों को तत्काल सूचना नहीं दिए जाने और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने की प्रक्रिया पर भी आपत्ति जताई। वहीं समाज की मांग है कि मामले की जांच मौजूदा प्रक्रिया से आगे बढ़ाकर किसी स्वतंत्र उच्च स्तरीय एजेंसी से कराई जाए दीपा की मौत के पीछे की वास्तविक परिस्थितियां सामने आनी चाहिए। सर्व समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि उनका विरोध किसी प्रतिष्ठान विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि दीपा को न्याय दिलाने और सच्चाई सामने लाने के लिए है।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे