दानवीर भामाशाह सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित
| Sep 28, 2026, 18:31 IST
सूरजपुर, 28 सितंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग की ओर से राज्योत्सव के अवसर पर दानवीर भामाशाह सम्मान-2026 प्रदान किया जाएगा। इसके लिए आज सोमवार को पात्र व्यक्ति और संस्थाओं से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।
यह सम्मान दानशीलता, सौहार्द और जरूरतमंद लोगों को अनुकरणीय सहायता प्रदान करने वाले उत्कृष्ट व्यक्ति या संस्था को दिया जाएगा। चयनित व्यक्ति या संस्था को एक लाख रुपये की सम्मान राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
सम्मान के लिए पात्र व्यक्ति और संस्थाएं अपना प्रस्ताव 30 सितंबर 2026 तक जिला कार्यालय, समाज कल्याण विभाग में प्रस्तुत कर सकते हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

