home page

सीआरपीएफ ने किस्ताराम एक्सिस में मनाया विश्व आदिवासी दिवस

 | 
सीआरपीएफ ने किस्ताराम एक्सिस में मनाया विश्व आदिवासी दिवस


सुकमा, 09 अगस्त (हि.स.)। विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में जिले के 212 बटालियन सी.आर.पी.एफ, के कमाण्डेन्ट विजय कुमार वर्मा के नितृत्व में किस्ताराम एक्सिस (पोटकपल्ली) में स्थानीय आदिवासी समुदाय के बीच जनकल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे ग्रामीणों के बीच खेती के सामान, स्कूल बैंग, स्टेशनरी, कंबल , साड़ी , खेलकूद के सामान एवं बर्तन इत्यादि वितरित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी समुदाय के साथ आत्मीय संबंध स्थापित करना था उनके प्रति सम्मान एवं सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करना था। सीआरपीएफ के आधिकारियों एवं जवानों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने सी.आर.पी.एफ द्वारा किए गए इस मानवीय प्रयास की भुरी-भुरी प्रशांसा की तथा इसकी सराहना करते हुए आभार व्यक्ति किया तथा कार्यक्रम के पश्चात् ग्रामीणों को भोजन की भी व्यवस्था की गई ।

विजय कुमार वर्मा, कमाण्डेन्ट ने बताया कि नक्सलियों के मंसूबो पर गहरी चोट करने के बाद 212 बटालियन का उद्देश्य आदिवासियों को मुख्य धारा से जोड़ना है तथा 212 बटालियन भविष्य में भी समाज के कमजोर एवं जरूतमंद वर्गो के कल्याण हेतु ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी। इस अवसर पर शमीमुद्दीन शेख, द्वितीय कमान अधिकारी (प्रशासन), दिनेश कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी (परिचालन), गौरव शर्मा उप कमाण्डेन्ट और राकेश लाम्बा, सहा.कमा.तथा अधीनस्थ अधिकारी व जवान उपस्थित रहे ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे