सात सड़कों के लिए 20.3 करोड़ मंजूर
| Oct 31, 2026, 17:20 IST
रायपुर, 31 अक्टूबर (हि. स.)। लोक निर्माण विभाग ने मुंगेली जिले में सात सड़कों के निर्माण के लिए 20 करोड़ 30 लाख रुपये मंजूर किए हैं।
उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने इन सड़कों के लिए मंत्रालय से प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है।
उप मुख्यमंत्री साव की पहल पर बन रहे इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र में सड़क अधोसंरचना को मजबूती मिलने के साथ ही आवागमन सुगम, सुरक्षित और तेज होगा।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को सभी कार्यों में निर्माण और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

