home page

नई निविदाओं का विद्युत यांत्रिक ठेकेदार संघ ने किया बहिष्कार

 | 
नई निविदाओं का विद्युत यांत्रिक ठेकेदार संघ ने किया बहिष्कार


जगदलपुर, 10 जुलाई (हि.स.)। बस्तर के विद्युत यांत्रिक ठेकेदार संघ ने 2021 से लंबित भुगतानों के विरोध में कड़ा रुख अपनाया है। संघ ने विभाग की नई निविदाओं के बहिष्कार का निर्णय लिया है।

संघ का कहना है कि पिछले कई वर्षों से विभाग ने ठेकेदारों के देय भुगतानों का निराकरण नहीं किया। कई बार मामला उठाया गया। भुगतान की मांग की गई। कोई कार्रवाई नहीं हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि भुगतान में लगातार देरी से ठेकेदारों की आर्थिक स्थिति गंभीर हो गई है। मजदूरों की मजदूरी देना मुश्किल हो रहा है। निर्माण सामग्री आपूर्तिकर्ताओं का बकाया बढ़ रहा है। बैंक ऋण की किश्तें चुकाना कठिन हो रहा है। अन्य वित्तीय दायित्व भी पूरे नहीं हो पा रहे हैं। इसे लेकर ठेकेदारों में विभाग के प्रति नाराजगी है। संघ ने सर्वसम्मति से तय किया है कि जब तक वर्ष 2021 से लंबित सभी भुगतानों का पूर्ण निराकरण नहीं होता, तब तक जगदलपुर डिवीजन की ओर से जारी होने वाली सभी नई निविदाओं में कोई भी सदस्य भाग नहीं लेगा। संघ ने शासन से जल्द से जल्द लंबित राशि का भुगतान की मांग की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे