वोट चोरी के विरोध में कांग्रेसियो ने किया पैदल मार्च, मगरलोड में ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन
मतदाता सूची की निष्पक्ष जांच और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता की उठाई मांग
धमतरी, 25 अक्टूबर (हि.स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तथा जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड ने कथित वोट चोरी और मतदाता सूची में अनियमितताओं के विरोध में रविवार को पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनीत बाफना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मगरलोड के प्रमुख मार्गों से रैली निकाली और निर्वाचन व्यवस्था के विरोध में नारेबाजी की। इसके बाद मगरलोड बस स्टैंड स्थित मुख्य चौक पर ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कथित चुनावी अनियमितताओं पर सवाल उठाते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था में मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनीत बाफना ने कहा कि वोट चोरी के आरोप लोकतंत्र और मताधिकार से जुड़ा गंभीर विषय हैं। चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने मतदाता सूची की निष्पक्ष जांच कर अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच कराने, गड़बड़ियों के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने तथा निर्वाचन संबंधी शिकायतों का समयबद्ध निराकरण करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और मतदाताओं का विश्वास कायम रखने के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी। प्रदर्शन में ब्लॉक प्रभारी कृष्णा मरकाम, ब्लॉक अध्यक्ष विनीत बाफना, जिला कांग्रेस महामंत्री डीहूं साहू, पूर्व प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस जगजीत सिंह, पूर्व जनपद सदस्य दीपा साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष रुखमनी सिन्हा, कांति साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुसुमलता साहू, ब्लॉक उपाध्यक्ष हेमंत देवांगन, विधायक प्रतिनिधि रवि निर्वाण, डाकवर साहू, मोहन चक्रधारी, राजेश, लोकेश, लोकेश साहू, डॉ. राजेंद्र, भूपेश सिन्हा, रेखनारायण, उज्जैन, उमेद, देवेंद्र, बुद्धेश्वर, हेमंत साहू, गंगाराम, कृष्णा साहू, सूरज, सुखी कुर्रे, यक्ष, हरबेद फूल, जी. सिन्हा, नागेश, कमल, नेहरू साहू, दिनेश ठाकुर, टोंमन, दिलीप, संगेश, बिसहत, गुलाब, टार्जन, संतोष, प्रवक्ता गिरिश साहू, चेतन, शिवनारायण, भुनेश्वर, पुरुषोत्तम और हरिराम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

