home page

गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसियों ने किया माल्यार्पण

 | 
गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसियों ने किया माल्यार्पण


गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसियों ने किया माल्यार्पण


गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसियों ने किया माल्यार्पण


राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद

धमतरी, 02 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती एवं विश्व अहिंसा दिवस तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया।

कांग्रेसजन तहसील कार्यालय के समीप स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा और मकई चौक स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे, जहां श्रद्धा सुमन अर्पित कर माल्यार्पण किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने दोनों महापुरुषों के जीवन और देश के लिए उनके योगदान को स्मरण किया। उपस्थित नेताओं ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत आज भी विश्व को शांति का मार्ग दिखाते हैं, वहीं लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, ईमानदारी और ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देशवासियों को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। कांग्रेसजनों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, विधायक ओंकार साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, शरद लोहाना, पूर्व महापौर विजय देवांगन, जिला संगठन महामंत्री अरविन्द दोषी, पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार, वसीम कुरैशी, हरमिंन्दर छाबड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष योगेश शर्मा, गौतम वाधवानी, आकाश गोलछा, नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शास्त्री सोनवानी, शैलेन्द्र दीवान, अंबर चंद्राकर, देवेंद्र देवांगन, आशुतोष खरे, उदित नारायण साहू, वतांजलि गोस्वामी, हितेश्वरी सिन्हा, नवीन गजेंद्र, सलीम तिगाला, गीतराम सिन्हा, चंदन रजक, सूरज पासवान, मोहन ध्रुव, संजू साहू, अजय सिन्हा, वेदप्रकाश साहू, रुद्रा साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा