home page

राजीव भवन में में मनाई गई इंदिरा गांधी की जयंती

 | 
राजीव भवन में में मनाई गई इंदिरा गांधी की जयंती


-राजीव भवन में कांग्रेसजनों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती

धमतरी, 19 नवंबर (हि.स.)। देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती पर स्थानीय राजीव भवन में जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार काे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में इंदिरा गांधी के योगदान और धमतरी जिले से उनके ऐतिहासिक जुड़ाव को याद किया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि धमतरी जिले के साथ इंदिरा गांधी का अटूट रिश्ता रहा है। जिले की जीवनरेखा मानी जाने वाली महानदी जलाशय परियोजना (गंगरेल बांध) की आधारशिला रखकर उन्होंने इस अंचल को सिंचाई, पेयजल और खुशहाली की महत्वपूर्ण सुविधा दी थी। वक्ताओं ने कहा कि गंगरेल बांध आज भी उनकी दूरदर्शी सोच और किसानों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस परियोजना से न केवल धमतरी, बल्कि आसपास के जिलों की कृषि एवं अर्थव्यवस्था को भी गति मिली और लाखों किसानों के जीवन में समृद्धि का मार्ग प्रशस्त हुआ। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और आत्मनिर्भरता के लिए इंदिरा गांधी द्वारा लिए गए साहसिक निर्णय आज भी नई पीढ़ी को प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस शहर अध्यक्ष गौतम वाधवानी, नगर निगम उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हितेश गंगवीर, जिला महामंत्री विक्रांत पवार, शैलेन्द्र दीवान, कन्हैया सोनी, अविनाश मारोठे, सूरज पासवान, पालू यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा