home page

बिजली दरों में वृद्धि और महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, दीपका बिजली कार्यालय का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

 | 
बिजली दरों में वृद्धि और महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, दीपका बिजली कार्यालय का घेराव कर सौंपा ज्ञापन


कोरबा, 20 जुलाई (हि. स.)। बढ़ती महंगाई, बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि तथा आम जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ के विरोध में आज सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दीपका के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दीपका स्थित विद्युत कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद कनिष्ठ अभियंता (जेई) नमन दीक्षित को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दीपका के अध्यक्ष दिलीप सिंह के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई और बिजली की बढ़ी हुई दरों से आम उपभोक्ता परेशान हैं। उन्होंने बिजली दरों में राहत देने तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि आम जनता की समस्याओं का समय रहते निराकरण नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

तेज बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री रजनीश तिवारी, प्रदेश सचिव तनवीर अहमद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विशाल शुक्ला, सूरज दास मानिकपुरी, केदार सिंह, हर्षित देवी राजपूत, पार्षद कमलेश जायसवाल, पार्षद आकाश साहू, लोकेश राठौर, रामकुमार कंवर, भारत मिश्रा, तारकेश्वर मिश्रा, बालेंद्र सिंह, खगेश बारेठ, सद्दाम, अविनाश यादव, हरि यादव, विक्की राज सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी