home page

कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

 | 
कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका


धमतरी, 22 अक्टूबर (हि.स.)। वोट चोरी के मुद्दे पर शहर ब्लाक कांग्रेस ने गुरुवार को केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। एसडीएम कार्यालय के सामने हुए प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने उनकी गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई।

शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष द्वय गौतम वाधवानी और योगेश शर्मा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली से मतदाताओं के लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग की। धमतरी विधायक ओंकार साहू ने कहा कि जब चुनाव कराने वाली संवैधानिक संस्था की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं, तो लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का भरोसा प्रभावित होता है। पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी और शरद लोहाना ने भी वोट चोरी के मुद्दे की निष्पक्ष जांच की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस प्रदर्शन में जिला संगठन महामंत्री अरविंद दोषी, कन्हैया सोनी, अविनाश मारोठे, राजेश पांडे, आशुतोष खरे, हितेश गंगवीर, भागी ध्रुव, अजय सिन्हा, उदित नारायण साहू, वातांजलि गोस्वामी, गणेश्वरी कामड़े सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा