home page

कांग्रेस यूसीसी का विरोध करती है, यह आदिवासियों के खिलाफ : दीपक बैज

 | 
कांग्रेस यूसीसी का विरोध करती है, यह आदिवासियों के खिलाफ : दीपक बैज


रायपुर, 28 अगस्त (हि.स.)। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने शुक्रवार को समान नागरिक संहिता यानि यूसीसी का कड़ा विरोध करते हुए आरोप लगाया है कि यह आदिवासियों के खिलाफ है। इससे आदिवासियों के हितों और अधिकारों का हनन होगा। उन्होंने इसे आदिवासियों के खिलाफ किये जा रहे षड्यंत्र बताया है। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बिजली निजी कंपनी के हाथों में बेचने जा रही है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने के लिए प्रकिया तेज हो गई है, लेकिन मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस यूसीसी के विरोध में है। कांग्रेस को यूसीसी नामंजूर है। वहीं प्रदेश में बिजली वितरण में निजी भागीदारी की खबर ने भी राजनीति गरमा दी है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार बिजली कम्पनी को निजी हाथों में बेचने जा रही है।

उल्लेखनीय है कि सरकार की ओर से प्रदेश में यूसीसी लागू करने उच्चस्तरीय कमेटी गठित की है। कमेटी ने राजधानी में इस पर समाज प्रमुखों और प्रबुद्धजनों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। वहीं सरकार की ओर से यह भी स्पष्ट किया जा चुका है कि आदिवासी वर्ग को यूसीसी के दायरे से बाहर रखा जाएगा।

वहीं छत्तीसगढ़ बिजली वितरण में निजी भागीदारी पर दीपक बैज ने कहा कि एक निजी कंपनी ने राजधानी में बिजली वितरण के लिए लाइसेंस मांगी है। इससे यह स्पष्ट हो रहा कि सरकार निजी कम्पनियों को लाइसेंस देकर बिजली में भारी वसूली उपभोक्ताओं से करने वाली है। कांग्रेस इसका हर मोर्चे पर विरोध करेगी। टाटा कंपनी ने राजधानी क्षेत्र में बिजली वितरण के लिए लाइसेंस की अनुमति माँगी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल