home page

बारिश के कारण हुए क्षति के लिये मुआवजा राशि का शीघ्र करें भुगतान : कलेक्टर

 | 
बारिश के कारण हुए क्षति के लिये मुआवजा राशि का शीघ्र करें भुगतान : कलेक्टर


एनएच चौड़ीकरण सर्वे मे तेजी लाने के निर्देश

बलौदाबाजार, 01 सितंबर (हि.स.)। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को समय- सीमा की बैठक मे विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों मे हुए मकान एवं अन्य परिसम्पत्ति की क्षतिपूर्ति हेतु प्रकरण तत्काल तैयार कर संंबंधितो को शीघ्र भुगतान कराने के निर्देश दिये।

कलेक्टर शर्मा ने कहा कि, कुछ दिनों से जिले मे लगातार बारिश हो रही हैं जिसके कारण यदि किसी किसी प्रकार की क्षति हुई होगी तो आरबीसी 6(4) के तहत क्षति का आकलन कर मुआवजा राशि प्रकरण तैयार करें। उन्होंने राजस्व विभाग द्वारा 76 अ के तहत ऋण राशि की वसूली की समीक्षा करते हुए कहा कि 3 माह मे लगभग 3 करोड़ 76 लाख रुपये की वसूली हुई है। यह अभियान लगातार जारी रहे और जिन बकायादारों ने अब तक जमा नहीं किया हैं उन्हें सम्बंधित तहसील मे राशि जमा करने प्रेरित करने कहा।

कलेक्टर ने एनएच 130 बी के फोर लेन निर्माण हेतु खरतोरा से सड़क के दोनों तरफ का सर्वे कार्य मे तेजी लाने एवं 15 सितंबर तक़ पूरा करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही इस एनएच के किनारे अतिक्रमण हटाने अभियान चलाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे के सभी अस्थाई अतिक्रमण पर शीघ्र कार्यवाही करें। उन्होंने डिजिटल क्रॉप सर्वे की समीक्षा करते हुए कहा कि इस बार समर्थन मूल्य मे धान खरीदी डिजिटल क्रॉप सर्वे के आधार पर होगी। सर्वे शुद्धता और पारदर्शिता के साथ तय समय सीमा मे पूरा कराएं उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि किसी भी किसान की खेती डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिये नहीं छूटना चाहिए,इसकी जिम्मेदारी सम्बंधित तहसीलदार की होगी।

कलेक्टर ने सुपोषित बचपन अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र के गंभीर एवं मध्यम कुपोषित बच्चों को लड्डू वितरण की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित आपूर्ति व वितरण सुनिश्चित हो। गंभीर कुपोषित बच्चों का हर माह स्वस्थ्य जांच एवं दवाई नियमित रूप से दिये जाएं। आवश्यकता अनुसार बच्चों को एनआरसी मे दाखिल कराएं। उन्होंने लगभग 906 आंगनबाड़ी केंद्रों मे पोषण वाटिका विकसित करने के भी निर्देश दिये।

इस दौरान ई -ऑफिस,सीएम हेल्पलाइन, लंबित राजस्व प्रकरण, सीपी ग्राम्स, मुख्यमंत्री जनदर्शन, एग्रीस्टेक पंजीयन, डिजिटल किसान किताब, सेवा सेतु पोर्टल, न्यायालयीन प्रकरण आदि की समीक्षा की गई।

बैठक मे सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल सहित सभी एसडीएम, जनपद सीईओ एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर