home page

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने राजनैतिक दलों की बैठक ली

 कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कलेक्टोरट सभाकक्ष में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 कार्यक्रम के संबंध में राजनैतिक दलों की बैठक ली। 
 | 
2
राजनांदगांव । कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कलेक्टोरट सभाकक्ष में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 कार्यक्रम के संबंध में राजनैतिक दलों की बैठक ली। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बताया कि एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन शनिवार 6 जनवरी 2024 को किया गया। दावा एवं आपत्ति भरने की अवधि बुधवार 6 जनवरी से सोमवार 22 जनवरी 2024 तक थी। विशेष शिविर शनिवार 13 जनवरी एवं रविवार 14 जनवरी 2024 को आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि दावा एवं आपत्तियों का निराकरण शुक्रवार 2 फरवरी 2024 को किया जाएगा। अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की स्वीकृति तथा डेटाबेस को अद्यतन और पूरकों की छपाई मंगलवार 6 फरवरी 2024 को किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन गुरूवार 8 फरवरी 2024 को किया जाएगा। कलेक्टर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि किसी भी विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए प्रलोभन, भय, डराने या धमकाने के संबंध में जानकारी दे सकते हैं। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्र का अवलोकन कर लें। सभी एसडीएम एवं थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्र का निरीक्षण कर लें।