home page

अंबिकापुर : विकास कार्यों पर कलेक्टर की सख्ती, एसटीपी और जल परियोजनाएं समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश

 | 

अंबिकापुर, 25 मार्च (हि.स.)। सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत ने बुधवार को नगर पालिक निगम अंबिकापुर क्षेत्र में चल रहे विभिन्न निर्माणाधीन विकास कार्यों, सड़क डामरीकरण और स्वच्छता व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूरे किए जाएं, ताकि आम जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

निरीक्षण की शुरुआत शिवधारी कॉलोनी से हुई, जहां सड़क डामरीकरण कार्य का जायजा लेते हुए कलेक्टर ने सड़क के दोनों ओर साइड शोल्डर का निर्माण अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए, जिससे यातायात सुरक्षित और सुगम हो सके। इसके बाद उन्होंने शहर में निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निरीक्षण किया, जो शंकर घाट (16 एमएलडी) और सैनिटरी पार्क (14 एमएलडी) में बनाए जा रहे हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इन प्लांट्स के पूर्ण होने के बाद उपचारित जल के पुनरुपयोग के लिए अभी से ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए।

पुराने बस स्टैंड डिपो परिसर में बन रहे 10 लाख लीटर क्षमता के उच्च स्तरीय जलागार का निरीक्षण करते हुए उन्होंने प्रस्तावित जल वितरण क्षेत्र की समीक्षा की। इस परियोजना के पूर्ण होने से राम मंदिर क्षेत्र, ब्रह्मपारा, कुंडला सिटी और केंद्रीय जेल क्षेत्र जैसे इलाकों में जल आपूर्ति की स्थिति में सुधार होगा।

स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कलेक्टर डीसी रोड स्थित एसएलआरएम केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने स्वच्छता दीदियों से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, प्रोसेसिंग और यूजर चार्ज वसूली की जानकारी ली। उन्होंने स्वच्छता कर्मियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और शासकीय योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही भिट्ठीकला स्थित प्लास्टिक प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण कर प्लास्टिक दाना निर्माण और नॉन-रिसाइक्लेबल प्लास्टिक को सीमेंट प्लांट भेजने की प्रक्रिया की समीक्षा की।

कलेक्टर ने वेस्ट मैनेजमेंट की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल करने और इसके लिए कमांड कंट्रोल सेंटर स्थापित करने हेतु तत्काल डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त डी.एन. कश्यप सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पारस नाथ सिंह