home page

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने टेकल़गुड़ेम में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 30 जनवरी को सुकमा जिले के टेकलगुडे़म गांव थाना जगरगुंड़ा क्षेत्र में माओवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए 3 जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
 | 
9

जगदलपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 30 जनवरी को सुकमा जिले के टेकलगुडे़म गांव थाना जगरगुंड़ा क्षेत्र में माओवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए 3 जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री बुधवार की सुबह करनपुर स्थित 201 कोबरा सीआरपीएफ बटालियन कैंप में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए थे।



उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, वनमंत्री केदार कश्यप, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल, महापौर सफीरा साहू, पूर्व विधायक संतोष बाफना सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि, डीजीपी अशोक जुनेजा, नक्सल ऑपरेशन एडीजी विवेकानंद सिन्हा, सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी, कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी बस्तर सुन्दरराज पी. तथा अन्य अधिकारियों ने श्रद्धाजंलि अर्पित की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने 201 कोबरा बटालियन के जवानों से मुलाकात की तथा उनके साहस और जज्बों की सराहना करते हुए जवानों का मनोबल बढ़ाया।

शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को उनके गृहग्राम 201 कोबरा सीआरपीएफ बटालियन के शहीद जवान देवेन सी. ग्राम मोटूर जिला वेल्लूर तमिलनाडू, शहीद पवन कुमार ग्राम कुपावली जिला भिंड़ मध्यप्रदेश और 150वीं बटालियन के शहीद जवान लम्बाधर सिंघा ग्राम काकरागांव जिला चिंटांग असम के लिए रवाना किया गया।