मुख्यमंत्री साय आज मंत्रालय में विभागीय कार्यों की करेंगे समीक्षा
| Aug 5, 2025, 09:11 IST
रायपुर 5 अगस्त (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंगलवार काे मंत्रालय में विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक से पहले आज सुबह 10 बजे भिलाई के जयंती स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां शिव महापुराण कथा में शामिल होंगे। इसके बाद सीधे 12 बजे महानदी भवन, मंत्रालय पहुंचेंगे। दोपहर 12.15 बजे से बैक टू बैक समीक्षा बैठक करेंगे। वहीं दोपहर 2 बजे से वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे। दोपहर 3 बजे कौशल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री साय शाम 4 बजे राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के कार्यों की समीक्षा करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

