home page

मुख्यमंत्री साय आज दिल्ली दौरे से रायपुर लौटेंगे, शपथ ग्रहण और वृक्षारोपण कार्यक्रम में होंगे शामिल

 | 
मुख्यमंत्री साय आज दिल्ली दौरे से रायपुर लौटेंगे, शपथ ग्रहण और वृक्षारोपण कार्यक्रम में होंगे शामिल


रायपुर, 22 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शनिवार को दिल्ली दौरे से राजधानी रायपुर लौटेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर करीब 2 बजे रायपुर पहुंचेंगे।

रायपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:30 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (आईजीकेवी) जाएंगे, जहां छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज विकास समिति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 3:40 बजे लाभांडी स्थित कंवर भवन पहुंचकर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के उपरांत वे शाम 4 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल