मुख्यमंत्री साय आज रायपुर में आयोजित करमा तिहार सहित अनेक कार्यक्रमों में होंगे शामिल
रायपुर, 9 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर में आयोजित तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 4 बजे से विभिन्न आयोजनों में शिरकत करेंगे।
मुख्यमंत्री साय शाम 4 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित साइबर जागृति अभियान एवं ट्रैफिक हैकाथॉन-2026 के अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 5:45 बजे से 6:45 बजे तक एक निजी होटल में आयोजित सेवा संकल्प कॉन्क्लेव में सहभागिता करेंगे।
मुख्यमंत्री शाम 7:15 बजे सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित करमा तिहार-2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रमों में सहभागिता के पश्चात मुख्यमंत्री रात 9:10 बजे सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

