मुख्यमंत्री साय आज कांकेर दौरे पर, मन की बात' सुनेंगे
| Sep 27, 2026, 09:54 IST
रायपुर, 27 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को कांकेर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे अंतागढ़ पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुनेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:45 बजे रायपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में शामिल होंगे। शाम 6:40 बजे वे श्रद्धेय अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी उद्घाटन समारोह में सहभागिता करेंगे। इसके पश्चात रात 9:30 बजे विश्व पर्यटन दिवस समारोह में भी शामिल होंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

