home page

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को, सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक करेंगे आमजनों से मुलाकात

 | 

रायपुर 22 नवंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम आगामी 26 नवंबर, गुरुवार को आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आम नागरिकों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं, मांगें एवं सुझाव सुनेंगे।

जनदर्शन के दौरान नागरिक अपनी समस्याओं को सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय आमजनों की समस्याओं से रूबरू होकर उनके त्वरित एवं यथोचित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

इस कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों को अपनी शिकायतों एवं मांगों को सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल