home page

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक में होंगे शामिल

 | 
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक में होंगे शामिल


रायपुर 10 जुलाई (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 10:45 बजे अपने निवास से भाजपा कार्यालय के लिए रवाना होंगे।

बैठक लगभग दो घंटे तक चलेगी। इसमें संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ विभिन्न समसामयिक एवं राजनीतिक विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और संगठन से जुड़े प्रमुख नेता भी मौजूद रहेंगे। बैठक समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने निवास लौटेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल