home page

बलरामपुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से युवक को मिला लर्निंग लाइसेंस

 | 

बलरामपुर, 30 जून (हि.स.)। आज मंगलवार को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत का त्वरित निराकरण करते हुए जिला परिवहन विभाग ने वाड्रफनगर निवासी राजेश कुमार कुशवाहा का लर्निंग लाइसेंस जारी कर दिया। शिकायत के समाधान पर उन्होंने प्रशासन के प्रति आभार जताया।

जिले में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड वाड्रफनगर की ग्राम पंचायत सोनहत निवासी राजेश कुमार कुशवाहा ने शिकायत दर्ज कर बताया था कि लर्निंग लाइसेंस शिविर में आवेदन करने के बावजूद लंबे समय तक उनका लर्निंग लाइसेंस जारी नहीं हुआ और उन्हें कोई जानकारी भी नहीं दी गई।

शिकायत मिलने के बाद जिला परिवहन विभाग ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की। इसके बाद राजेश कुमार कुशवाहा का लर्निंग लाइसेंस जारी कर शिकायत का निराकरण कर दिया गया।

समस्या का समाधान होने पर राजेश ने संतोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का आभार जताया।

कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने सभी विभागीय अधिकारियों को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि आम लोगों को शासन की सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके।

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय