home page

कोरबा पश्चिम एचटीपीएस में चला स्वच्छता अभियान, सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

 | 
कोरबा पश्चिम एचटीपीएस में चला स्वच्छता अभियान, सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश


कोरबा पश्चिम एचटीपीएस में चला स्वच्छता अभियान, सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश


कोरबा, 10 अक्टूबर (हि. स.)। छत्तीसगढ़ में संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस), कोरबा पश्चिम में शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान रविंद्र सांस्कृतिक भवन (सीनियर क्लब) परिसर में साफ-सफाई कर अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

विद्युत संयंत्र के कार्यपालक निदेशक एचके सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में अतिरिक्त मुख्य अभियंता एमके गुप्ता, एके शाह, केएनबी राव, एसके नायर, एससी पाठक और परियोजना प्रबंधक एसके पंड्या सहित वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने अपने हाथों में झाड़ू लेकर परिसर की सफाई की और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

अभियान के दौरान रविंद्र सांस्कृतिक भवन परिसर में पेड़ों से गिरे पत्तों, कचरे और अनुपयोगी सामग्री को हटाया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान के माध्यम से परिसर को स्वच्छ बनाने में योगदान दिया। इस पहल का उद्देश्य सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने के साथ स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश देना रहा।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में विद्युत संयंत्र के अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। स्वच्छता अभियान में सिविल विभाग ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इस पहल के माध्यम से “स्वच्छ परिसर, स्वस्थ समाज” का संदेश देते हुए सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की अपील की गई।

हिन्दुस्थान समाचार/हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी