कक्षा 10 वीं की संस्कृत विषय की परीक्षा संपन्न
जांजगीर-चांपा 09 मार्च (हि.स.)। जिले में संचालित हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा वर्ष 2026 हेतु आज साेमवार काे कक्षा 10वीं विषय संस्कृत की परीक्षा सुचारू रूप से संचालित हुई।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 12593 दर्ज परीक्षार्थियों में से 12166 उपस्थित और 427 अनुपस्थित रहे। जिसमें विकासखंड अकलतरा में 1974 दर्ज परीक्षार्थियों में से 1913 उपस्थित, 61 अनुपस्थित, बलौदा विकासखंड में 1422 दर्ज परीक्षार्थियों में से 1368 उपस्थित, 54 अनुपस्थित, बम्हनीडीह विकासखंड में 2213 परीक्षार्थियों में से 2147 उपस्थित, 66 अनुपस्थित, नवागढ़ विकासखंड में 4129 परीक्षार्थियों में से 4006 उपस्थित, 123 अनुपस्थित एवं पामगढ़ विकासखंड में 2855 दर्ज परीक्षार्थियों में से 2732 उपस्थित, 123 अनुपस्थित थे। परीक्षा में नकल प्रकरण दर्ज नहीं किए गए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

