कक्षा 10 वीं की गणित विषय की परीक्षा संपन्न
जांजगीर-चांपा 06 मार्च (हि. स.)। जिले में संचालित हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा वर्ष 2026 हेतु आज शुक्रवार को कक्षा 10वीं विषय गणित की परीक्षा सुचारू रूप से संचालित हुई।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि, जिले में कुल 13486 दर्ज परीक्षार्थियों में से 13034 उपस्थित और 452 अनुपस्थित रहे। जिसमें विकासखंड अकलतरा में आज 2089 दर्ज परीक्षार्थियों में से 2024 उपस्थित, 65 अनुपस्थित, बलौदा विकासखंड में 1696 दर्ज परीक्षार्थियों में से 1632 उपस्थित, 64 अनुपस्थित, बम्हनीडीह विकासखंड में 2437 दर्ज परीक्षार्थियों में से 2367 उपस्थित, 70 अनुपस्थित, नवागढ़ विकासखंड में 4201 दर्ज परीक्षार्थियों में से 4075 उपस्थित, 126 अनुपस्थित, पामगढ़ विकासखंड में 3063 दर्ज परीक्षार्थियों में से 2936 उपस्थित, 127 अनुपस्थित थे। परीक्षा में नकल प्रकरण दर्ज नहीं किए गए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

