home page

शहर जिला कांग्रेस ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि

 | 
शहर जिला कांग्रेस ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि


जगदलपुर, 31 अक्टूबर (हि.स.)। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज शनिवार काे जगदलपुर में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष के निर्देश पर कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा स्व. इंदिरा गांधी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके राष्ट्र के प्रति योगदान, त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद किया।

इस अवसर पर राजेश चौधरी ने स्व. इंदिरा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इंदिरा गांधी भारतीय राजनीति की ऐसी महान व्यक्तित्व थीं, जिन्होंने अपने दृढ़ संकल्प, साहस और कुशल नेतृत्व से न केवल देश की राजनीति को नई दिशा दी, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत की एक सशक्त पहचान स्थापित की। वह देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं, जिन्होंने अनेक चुनौतियों के बीच अपनी नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने के साहस का परिचय दिया। उनका संपूर्ण राजनीतिक जीवन देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए समर्पित रहा।

उन्हाेंने कहा कि 31 अक्टूबर 1984 को इंदिरा गांधी की शहादत ने पूरे देश को गहरे शोक में डुबो दिया था। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। उनका बलिदान, उनके विचार और राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान सदैव देशवासियों के हृदय में जीवित रहेगा। स्व. इंदिरा गांधी के आदर्शों और विचारों को आत्मसात करते हुए संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी अंगद त्रिपाठी, महामंत्री अभिषेक नायडू, रविशंकर तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष बलराम यादव, उपनेता प्रतिपक्ष कोमल सेना, पार्षद जाहिद हुसैन, सुनीता सिंह, मन्नू सेन, राकेश मौर, शुभम मिश्रा आदि मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे