मुख्य सचिव ने सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
| Sep 21, 2026, 13:42 IST
जगदलपुर, 21 सितंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्य सचिव विकासशील ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कमिश्नरों और कलेक्टरों की बैठक लेकर सेवा संकल्प अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अभियान के प्रभावी एवं सफल संचालन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में सचिव सामान्य प्रशासन अविनाश चंपावत, सचिव आवास एवं पर्यावरण अंकित आनंद तथा मुख्यमंत्री के विशेष सचिव रजत बंसल सहित राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह, कलेक्टर आकाश छिकारा, सहायक कलेक्टर यशवंत नायक सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

