home page

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को पुसौर धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को पुसौर धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। वहां धान बेचने आए किसानों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने पूछा कि धान बेचने में कोई तकलीफ तो नही हो रही है। 
 | 
5

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को पुसौर धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। वहां धान बेचने आए किसानों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने पूछा कि धान बेचने में कोई तकलीफ तो नही हो रही है। इस दौरान उन्होंने अपने सामने धान का तौल करवाया और मॉइश्चर मीटर से नमी भी मपवायी।

उन्होंने कहा कि किसान हित में छुट्टी के दिनों में भी खरीदी होगी और जल्द ही अंतर की राशि भी मिलेगी। वहीं धान खरीदी की तारीख बढ़ाने को किसानों ने मुख्यमंत्री साय का संवेदनशील निर्णय बताया और धान बोनस भुगतान के लिए भी आभार जताया।