home page

महतारी वंदन योजना लागू होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का माना आभार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने राज्य में महतारी वंदन योजना लागू होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं कैबिनेट को साधुवाद
 | 
6
रायपुर । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने राज्य में महतारी वंदन योजना लागू होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं कैबिनेट को साधुवाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक और गारंटी को पूरा करते हुए कैबिनेट ने महतारी वंदन योजना को लागू किया है।

महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश के विवाहित महिलाओं को ₹1000 प्रति माह यानी सालाना ₹12000 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी। शासन की महत्ती योजना का लाभ छत्तीसगढ़ के निवासी विवाहित महिला जिनकी उम्र 1 जनवरी 2024 को 21 वर्ष से अधिक हो जाएगी उन्हें इस योजना  का लाभ मिलेगा। विवाहित महिला के अलावा विधवा ,तलाकशुदा ,परित्यक्ता महिलाओं को भी इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र किया गया है। हमारी सरकार ने प्रदेश की जनमानस से जो वादा किया था, उसे पूरा करने के लिए दृढ़संकल्पित है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मोदी गारंटी के कार्यों को लगातार पूरा करते हुए प्रदेश में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में बुधवार को हुए कैबिनेट में लिए गए अन्य फैसलों का भी  प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने स्वागत किया है।