home page

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय : "रेडियो, सामाजिक एवं शिक्षात्मक संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम"

राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर एक संदेश देकर बताया कि रेडियो संचार का एक महत्वपूर्ण माध्यम है
 | 
fhgh

रायपुर : राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर एक संदेश देकर बताया कि रेडियो संचार का एक महत्वपूर्ण माध्यम है और इसका महत्व सार्वजनिक बहस, शिक्षा, और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि रेडियो एक सामाजिक एवं शिक्षात्मक संवाद का महत्वपूर्ण साधन है और इसका उपयोग जनता को सही दिशा में मार्गदर्शन करने, जागरूकता बढ़ाने और सार्वजनिक बहस को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है।

विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर उन्होंने रेडियो को एक सशक्त माध्यम के रूप में मानने की बात की और इसे जनमानस के बीच सामाजिक संबंध बनाए रखने का एक माध्यम भी बताया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सूचना के लिए सबसे शक्तिशाली और सस्ते माध्यम के तौर पर रेडियो को जाना जाता है। जिसके जरिए असंख्य लोगों तक संदेशों को पहुंचाया जाता रहा है। खासकर गांव , कस्बों और ऐसी जगहों पर रहने वाले लोगों तक, जहां संचार का कोई और माध्यम पहुंचना आसान नहीं है। वर्तमान में भी ‘‘रेडियो‘‘ संवाद का एक सशक्त माध्यम है।

उन्होने कहा कि भले ही रेडियो सदियों पुराना माध्यम है, लेकिन संचार के लिए इसका इस्तेमाल आज भी हो रहा है। आपात परिस्थितियों में भी रेडियो ने अपनी महत्ता स्थापित की है।