home page

छत्तीसगढ़ में 36 डिग्री तक पहुंचा तापमान

 | 

रायपुर, 04 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में लगभग सभी जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन से चार दिनों में तापमान में और बढ़ोत्तरी होने वाली है।

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के सभी जिलों में दोपहर के वक्त तापमान में जबरदस्त इजाफा देखा जा रहा है।

राज्य में किसी तरह के सिस्टम एक्टिव नहीं होने से बारिश के आसार भी नजर नहीं आते हैं। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार से छत्तीसगढ़ में गर्मी के तेवर और तीखे होने वाले हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर ओडिशा से विदर्भ तक, दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर से लगभग 0.9 किमी ऊंचाई पर एक द्रोणिका (ट्रफ) बनी हुई है। हालांकि मौसम शुष्क ही बना रहेगा।

रायपुर शहर में आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा