home page

छग विधानसभा : सदन में पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री शिवराज पाटिल काे दी गई श्रद्धांजल‍ि

 | 

रायपुर, 15 दिसंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ विधासनभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन साेमवार काे कार्यवाही शुरू हाेने के पहले पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सदन में शोक प्रस्ताव पढ़ते हुए उनके योगदान को याद किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री का दायित्व देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए अत्यंत अहम होता है। शिवराज पाटिल ने अपने कार्यकाल में कई चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना किया, जिनमें लातूर का विनाशकारी भूकंप भी शामिल रहा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के रूप में देश के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए, जिन्हें हमेशा याद किया जाएगा। दिवंगत नेता के सम्मान में सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल