home page

छग विधानसभा : पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा एक वर्ष बाद पहुंचे सदन, विधायकों ने गले लगाकर किया स्वागत

 | 
छग विधानसभा : पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा एक वर्ष बाद पहुंचे सदन, विधायकों ने गले लगाकर किया स्वागत


रायपुर, 23 फ़रवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में आरोपित कांग्रेस के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा अंतरिम जमानत मिलने के बाद पहली बार सोमवार को विधानसभा की कार्यवाही में शामिल हुए। विधानसभा में पहुंचने के बाद लखमा ने कांग्रेस-भाजपा विधायकों से मुलाकात की, भाजपा विधायकों ने गले लगाकर उनका स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि शराब घोटाला मामले में जमानत पर जेल से बाहर हुए कांग्रेस विधायक कवासी लखमा को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कुछ शर्तों के साथ सत्र में शामिल होने की अनुमति दी है।

विधानसभा सत्र के दौरान कवासी लखमा किसी भी तरह की स्पीच नहीं दे सकेंगे। वहीं सार्वजनिक बयानबाजी या अपने केस से जुड़े मामलों पर भी टिप्पणी नहीं कर सकेंगे। कवासी उपस्थिति केवल बजट सत्र तक ही सीमित रखी गई है, वह किसी और कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकेंगे। कवासी लखमा बजट सत्र के दौरान अपने हिस्से की चर्चा में भाग लें सकेंगे।

कांग्रेस विधायक कवासी लखमा को शराब घोटाले में 25 जनवरी 2025 को ईडी ने गिरफ्तार किया था। करीब सालभर जेल में रहे हैं। इस दौरान आयोजित हुए विधानसभा के सत्रों में वह भाग नहीं ले सके थे। सर्वोच्च न्यायालय की तरफ से उन्हें 3 फरवरी को उन्हें अंतरिम जमानत दी थी, जिसके बाद वह जेल से बाहर आए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल