home page

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष द्वारा प्रकरणों की सुनवाई सात जुलाई को

 | 

रायपुर, 01 जुलाई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक 7 जुलाई 2026 को जांजगीर-चांपा जिले में महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई करेंगी।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने बताया कि, उक्त तिथि को जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक द्वारा प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर