home page

छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला

 | 
छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला


रायपुर, 27 अगस्त (हि.स.)। छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवाके 6 वरिष्ठ अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं।

मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी इस आदेश के तहत कई जिलों के अपर कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त और छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक स्तर के पदों में फेरबदल किया गया है। यह तबादला सूची प्रशासनिक आधार पर अस्थाई रूप से तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।

दीप्ति गौत्ते को अपर कलेक्टर, बलौदाबाजार-भाटापारा से परीक्षा नियंत्रक, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर अटल नगर भेजा गया है । डॉ. ऋतु वर्मा को उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर रहते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग परीक्षा नियंत्रक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।देव नारायण कश्यप को आयुक्त, नगर पालिक निगम अंबिकापुर से उप सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय नियुक्त किया गया है।

चित्रकांत चाली ठाकुर को अपर कलेक्टर, कोंडागांव से मुख्य कार्यपालन अधिकारी , जिला पंचायत नारायणपुर भेजा गया है । गुड्डू लाल जगत को अपर कलेक्टर, बेमेतरा से उप सचिव, श्रम विभाग, मंत्रालय स्थानांतरित किया गया है ।जबकि विनय कुमार अग्रवाल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नारायणपुर से आयुक्त, नगर पालिक निगम अंबिकापुर भेजा गया है ।

हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा