छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की अधिसूचना 26 फरवरी को
रायपुर, 25 फ़रवरी (हि.स.)।छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की अधिसूचना 26 फरवरी को जारी की जाएगी।
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 5 मार्च तक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे, जबकि 6 मार्च को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी। प्रत्याशी 9 मार्च तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके बाद 16 मार्च को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन शाम 5 बजे के बाद नतीजों की घोषणा होगी।
उल्लेखनीय है कि दोनों राज्यसभा सीटें 9 अप्रैल 2026 को रिक्त होंगी।क्योंकि वर्तमान सदस्य केटीएस तुलसी और फूलो देवी नेताम का कार्यकाल पूरा हो रहा है। चुनाव में राज्य विधानसभा के कुल 90 विधायक मतदान करेंगे। विधानसभा में वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के 54, कांग्रेस के 35 और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का 1 विधायक है।
हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा

